आगरा, जुलाई 11 -- भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में कस्बा के तेलमिल कॉलोनी में दुर्गा चालीसा का पाठ कराया गया। दोपहर बाद पांच घंटे के पाठ का समापन हुआ। संगठन के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान घर-घर निशुल्क संपन्न कराए जाते हैं। इस दौरान संबंधित परिवार के सदस्यों को नशा, मांस से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। गुरुवार को गंजडुंडवारा कस्बा में अशोक सिंह पुंढीर के आवास पर यह कार्यक्रम हुआ है। इस दौरान चरित्रवान बनने के लिए पहले नशा छोड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...