सहारनपुर, सितम्बर 30 -- शारदीय नवरात्र महोत्सव संपन्न हो गया। दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धाभाव घर-घर कन्याओं को जिमाकर लोगों ने व्रत खोला। मंदिरों में पहुंचकर भी लोगों ने माता रानी को भोग लगाया और आरती उतारी। मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कुछ लोग बुधवान को यानी आज नवमी पर कन्याओं को जिमाकर व्रत खोलेंगे। मंगलवार को दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही लोगों ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर सर्वप्रथम उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। घर-घर कन्याओं का पूजन हुआ। वहीं, मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान हुए। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने कन्याओं का पूजन कर जिमाया। इसके साथ ही मां जगदं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.