मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। कन्याओं को जिमाया। मंदिरों और घरों पर माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भजन कीर्तन किए गए। शनिवार को चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया। भक्तों ने घरों पर माता रानी की विशेष पूजा अर्चना के साथ कन्याओं को जिमाया और उनके पैर छूकर अपने अनुष्ठान का परायण किया। भोर से ही नगर व देहात क्षेत्र में मंदिरों पर माता की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को मंदिरों और घरों पर मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। मंद...