अमरोहा, अप्रैल 5 -- चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर शनिवार को क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर मां महागौरी की आराधना की। वहीं युवा समाज सेवा समिति के संयोजन में मां भगवती की भव्य शोभायात्रा भी नगर में निकाली गई। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा में शामिल मां भगवती का रथ, शिव परिवार, श्रीराम दरबार, मां काली का अखाड़ा, हनुमान जी समेत अन्य झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, गढ़ी मंदिर, सब्जी मंडी आदि स्थानों से होती हुई नुक्कड़ शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष आयुष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, दीप अग्रवाल, दिव्यांशु सिंघल, अजय गोयल, रूपक अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.