पलामू, अगस्त 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर के चांदों गांव में धर्म समाज कल्याण समिति जय भवानी संघ दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक हुई। सर्वसम्मति समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजकुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव सुधीर प्रजापति, महामंत्री सुदर्शन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पूजा मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, मनोरंजन मंत्री सुरेश कुमार सिंह तथा संरक्षक पद पर राजेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...