सासाराम, सितम्बर 27 -- बिक्रमगंज। इस वर्ष बिक्रमगंज अनुमंडलवासियों को दुर्गापूजा में मेला घूमने व आकर्षक पूजा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने में जाम से जूझना नही पड़ेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी की है। जाम से मुक्ति के लिए ट्रॉफिक पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बिक्रमगंज शहर क्षेत्र में तीन अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से लेकर रात एक बजे तक नो एंट्री लगायी गयी है। यह जानकारी ट्रॉफिक इंचार्ज सह थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार ने दी। बताया कि अक्सर देखा जाता है बड़े त्योहारों में लोगों को सड़क जाम की समस्या से परेशानी उठानी पड़ जाती है। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश से जहां सड़क जाम की समस्या तो उत्पन्न होती है। वहीं दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। जिसके चलते शहर में तीन अक्टूबर तक नो एंट्री लगायी गयी है। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.