हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- गोरौल, संवाद सूत्र दुर्गापूजा को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैगमार्च में बीडीओ उदय कुमार, सीओ अंशू कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, शिवम् कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह सहित अन्य पुलिस बल के जवानों ने गोरौल चौक, कर्पूरी चौक, गोरौल बाजार, अंधारी गाछी, हरशेर सहित दर्जनों जगहों पर घुमा। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बताया कि दुर्गापूजा में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य गश्ती किया जा रहा है। हालांकि हर चौक चौराहे पर पुलिस बल को लगाया गया है। मेला के दौरान डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। कोई भी मेले के दौरान उपद्रव फैलाते पकड़ा जाएगा तो उसे बक्सा नहीं जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.