सासाराम, सितम्बर 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर गांवों तक दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात रहेंगे। वहीं तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के अलावे सासाराम नगर में भी स्पेशल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में 295, डेहरी में 291 व बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में 148 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि सासाराम शहर में अलग से 92 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो सोमवार से तीन अक्टूबर तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसे लेकर डीएम उदिता सिंह व पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। कहा गया है कि मूर्ति विसर्जन तक दंडाधिकारी अपने-अपने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.