दुमका, सितम्बर 19 -- दुमका। दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने शहर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पूजा प्रारंभ होने से पूर्व शहर में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की पूरी तरह से मरम्मती व परीक्षण कर लिया जाए, ताकि किसी भी समय निगरानी में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौक-चौराहों, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उपायुक्त ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.