वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। त्रिदेव मंदिर (दुर्गांकुंड) के पास गली में स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में संचालित सेक्स रैकेट का एसओजी-2 ने शनिवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर इसकी शिकायत आई थी। जिसके आधार पर एसओजी-2 की टीम ने सादे ड्रेस में छापेमारी की। मौके से पांच युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के कमरों से कोलकाता की तीन युवतियां मिलीं। जबकि गेस्ट हाउस मैनेजर 20 वर्षीय अभिषेक गोंड को पकड़ा गया। वह मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के जवाहर नगर का निवासी है। वहीं एक ग्राहक मिर्जापुर के चुनार जिले के नियामतपुर खुर्द निवासी कुंदन पाल को पकड़ा गया। कमरों से कंडोम, कुल 30 हजार नगद बरामद किए गए। सभी के खिलाफ भेलूपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.