वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, संवाद। दुर्गाकुंड मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इधर तीन दिन में एनआरआई श्रद्धालु समेत 2 के रुपये भरे बैग पार हो गये। भेलूपुर पुलिस का टरकाऊ रवैया उचक्कों का मन बढ़ा रहा है। गुजरात मूल निवासी मीता विद्या अमेरिका में रहती हैं। प्रयागराज महाकुम्भ से होकर काशी भ्रमण करने आई हैं। कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में ठहरी हैं। रविवार को संकट मोचन मंदिर दर्शन करने के बाद दुर्गाकुंड मंदिर पहुंचीं। मंदिर में लाइन में लगने के दौरान एक महिला ने उनका पर्स चुरा लिया। बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये, वीजा, पार्सपोर्ट सहित अन्य जरूरी कागजात था। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, दुर्गाकुंड मंदिर में ही दो दिन पहले आंध्रप्रदेश की श्रद्धालु का बैग चोरी हो गया था। बैग में 50 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.