पौड़ी, अप्रैल 25 -- कल्जीखाल ब्लाक के दुराल बूंगा के ग्रामीण पीने के लिए पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन तो लग हैं, लेकिन संबंधित द्वारा पानी का टैंक नहीं बनाया गया है। जिससे ग्रामीणों को पीने के लिए प्राकृतिक स्त्रोतों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई है। गुरुवार को दुराल गांव के ग्रामीणों ने डीएम पौड़ी आशीष चौहान को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीण दिलबर सिंह, नरेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, दीपक असवाल आदि ने कहना है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत 35 कनेक्शन पानी के लगाए गए हैं। लेकिन आज तक नलों में पानी नही आया है। जिस वजह से लोगों को गांव से एक किमी दूर दूसरे गांव से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि योजना के तहत गांव में पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.