अंबेडकर नगर, जुलाई 22 -- अम्बेडकरनगर। महरुआ थाने के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने किशोरी से छेड़खानी के वारंटी हरिनाथपुर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। इसी थाने के उपनिरीक्षक प्रभात कुमार ने आर्म्स एक्ट के वारंटी हीड़ी पकड़िया निवासी अभिषेक सिंह पुत्र लालजी सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया। जैतपुर के उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्र ने दुराचार के वारंटी सबरगह निवासी चिन्ताराम एवं मंशाराम पुत्रगण श्रीराम मौर्य तथा दौलताबाद निवासी रिन्कू पुत्र रामकमल को गिरफ्तार किया। पांचों वारंटियों को पुलिस अभिरक्षा में अदालत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.