कौशाम्बी, मार्च 17 -- कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर वह ससुर और बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता की मानें तो गांव का युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था। 11 मार्च को उसने घर में घुसकर अकेली पाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंचे ससुर ने आरोपी को पकड़ लिया तो उसने अपने परिजनों को बुलाकर पीड़िता तथा उसके ससुर की पिटाई की। आरोप है कि इस मामले में नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। पीड़िता ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.