पिथौरागढ़, मार्च 18 -- सीमांत की एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस के मुताबिक बीते 17 मार्च को एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए दीपक कुमार पर बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में जांच शुरू की। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीम में एसआई बबिता टम्टा, एसआई ललित डंगवाल, कांस्टेबल गोविन्द, राजकुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.