गंगापार, फरवरी 10 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रयागराज पुलिस की पैरवी के चलते थाना सोरांव के वर्ष 2018 के एक गंभीर मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने मामले में दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया। न्यायालय ने राहुल पुत्र जगदीश और राकेश चन्द्र गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी मलाक हरहर थाना सोरांव को सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत 21-21 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही मारपीट और धमकी के मामलों में भी अलग-अलग सजाएं दी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.