शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- तिलहर। महिला से हुए दुराचार के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने दरोगा पर जांच के नाम पर दो दिन से कोतवाली से टरकाने का आरोप लगाया। बिरियागंज पुलिस चौकी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह उसके पति मजदूरी करने गए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उम्मरपुर मोहल्ले का एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। महिला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसने तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय दरोगा के द्वारा जांच करने के नाम पर उसे बार-बार कोतवाली से भगा दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि दुराचार का आरोपी खुलेआम घूम रहा है जबकि पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.