बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की कुम्हारसो पंचायत की भंसी गांव में महिला के साथ छेड़खानी का मामला पीड़िता के पिता ने थाना में दर्ज कराया है। बताया है कि 29 नवंबर की सुबह भंसी गांव निवासी रामबालक पासवान का पुत्र रौशन कुमार उनके घर में घुस गया और सो रही मेरी पुत्री के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह चाकू का भय दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती करना चाहा। इसके बावजूद महिला ने प्रतिरोध जारी रखा तो उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान जब चाकू से पेट पर हमला किया तो चाकू से बचने के क्रम में उसका दाहिना हाथ कट गया। इसी बीच मेरी पुत्री ने शोर मचाना शुरू किया तो मैं और मेरे परिवार के लोग जागे। साथ ही, पड़ोस के लोग भी हल्ला सुनकर आए तो लोगों को जुटते देख उक्त बदमाश वहां से भाग निकल...