दुमका, नवम्बर 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशिक्षु आइएएस के नेतृत्व में नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने प्राइवेट बस पड़ाव के पास से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोर से कई दुकानों एवं दुकाने में लगे छज्ज को तोड़कर हटाया गया। प्राइवेट बस पड़ाव के कई दुकानदार बिना सूचना के ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने से भड़क गए। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद दुकानदार कुछ देर के बाद शांत हो गए। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर ही कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्राइवेट बस पड़ाव से लेकर टीन बाजार और नीचे बाजार होते हुए वीर कुंवर चौक तक चलाया गया। कई दुकानदारों ने प्रशासन की टीम पहुंचने से पहले ही अपनी-अपनी दुकानों को समेट लिया था। बता दें क...