दुमका, फरवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि जिला आयुष कार्यालय दुमका के सभागार में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का समापन शनिवार को किया गया। आयुष निदेशालय रांची के दिशा-निर्देशानुसार और जिला आयुष पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को योग की बारीकियों से अवगत कराया गया। जिला आयुष पदाधिकारी ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में योग की अनिवार्यता पर जोर देते हुए बताया कि कैसे योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। योग शिक्षक संतोष कुमार गोस्वामी ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया और उनसे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मन की शांति का एक माध्यम है। कार्यक्रम के अंतिम दिन जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.