दुमका, जून 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका में पहली बार इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए इस्कॉन के प्रबंधन सत्यवाक दास ने बताया कि यह नगर भ्रमण रूपी रथ यात्रा 27 जून को गिलनपाड़ा स्थित राधा माधव मंदिर से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होकर पोखरा चौक (शिव मंदिर के सामने) तक पहुंचेगी। इस भव्य रथ यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम एवं सुभद्रा की प्रतिमाएं भव्य रथ पर विराजमान होंगे और पूरे नगर में हरिनाम संकीर्तन, झांकियां, भक्तों की टोली और गगनभेदी जय घोष के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा। जैसे ही रथ पोखरा चौक पहुंचेगी, वहां विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा के उपरांत भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी (डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मारक, अनथालय) में 28 जून से 4 जुलाई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.