दुमका, फरवरी 3 -- दुमका। प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव के चौथे दिन सोमवार को दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों विनोद कुमार लाल, अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा, सुमित पटवारी, अंकित कुमार एवं सतीष कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मधुमिता देवी, पुनम देवी एवं वीणा देवी ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक है। मंगलवार को भी भारी संख्या में उम्मीदवार पर्चा भरने के लिए उम्मीदवारों के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक समाहरणालय पहुंचे थे। पहले विनोद कुमार लाल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके बाद अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे। मिक्की झा के साथ उनकी पत्नी श्वेता झा भी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.