जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। कोर्ट में पेशी के दौरान अपराधी सरगना अखिलेश सिंह पर फायरिंग के बाद मारपीट मामले में 29 अप्रैल मंगलवार को बहस होगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विद्या सिंह ने यह जानकारी दी। इससे दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह एवं पलामू जेल में बंद कन्हैया सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी होगी जबकि जमानत पर रिहा आरोपियों को सशरीर अदालत में पेश होना पड़ेगा। बताया जाता है कि, 24 मई 2014 को कोर्ट में पेशी के दौरान छब्बू ने अखिलेश सिंह पर फायरिंग की कोशिश की थी, लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। इससे आक्रोशित अखिलेश के समर्थकों ने सरबजीत सिंह उर्फ छब्बू व हरविंदर सिंह को पीट कर जख्मी कर दिया था। इससे पुलिस ने सीतारामडेरा थाने में दोनों पक्ष के खिलाफ केस किया था। अदालत में करीब डेढ़ दर्ज गवाहो को परीक्षण हुआ है। अधिवक्ता के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.