दुमका, फरवरी 3 -- दुमका। प्रतिनिधि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में 3 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 (पूर्व में 144) का सख्ती से पालन कराया जाए तथा असाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.