दुमका, फरवरी 10 -- दुमका, प्रतिनिधि।नगर निकाय चुनाव में दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा ने सोमवार को अपने आवास के पास चुनावी कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि उनका चुनाव चिन्ह् बुढ़ापे का सहारा छड़ी छाप है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने के बाद वे सभी वर्ग के लोगों का सहारा बनने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दुमका को उपराजधानी की तर्ज पर विकसित करना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। कहा कि दुमका के शहरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाएंगे। दुमका शहर के कई हिस्सों में पेयजल की भीषण संकट है। उन क्षेत्रों को भी पर्याप्त पानी पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने का काम करेंगे। सीवरेज सिस्टम को प्रभावी तरीके से...