दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के रासिकपुर (सोनुवाडंगाल) निवासी राजीव नयन ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय देते हुए दिसंबर में आयोजित नेट-जेआरएफ की परीक्षा में अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) विषय में शानदार सफलता हासिल की है। राजीव ने इस कठिन परीक्षा में 99.65 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राजीव की इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली। पूरी तरह सेल्फ स्टडी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। गौरतलब है कि राजीव इससे पूर्व भी दो बार नेट एवं गेट उत्तीर्ण कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जेआरएफ के साथ उच्च स्कोर प्राप्त कर अपनी निरंतरता साबित की है। राजीव की प्रारंभिक शिक्षा दुमका के प्लस टू नेशनल हाई स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने ...