दुमका, फरवरी 17 -- दुमका, प्रतिनिधि।नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश कुमार ने सोमवार को अपने आवास में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि शहर के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दुमका में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उनका साथ दिया और वे अध्यक्ष बन गए तो सबसे पहले पेयजल की समस्या को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरी समस्या कूड़े-कचरे की है। दुमका में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होती है। इस वजह से सड़कों पर कूड़ा-कचरा पसरा रहता है। कूड़े-कचरे की साफ-सफाई के लिए एक विशेष टीम बनाएंगे। सतीश कुमार ने कहा कि हजारीबाग बस स्टैंड के तर्ज पर दुमका के बस स्टैंड को विकसित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दुमका को एक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए वे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दुमका के विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.