दुमका, जनवरी 3 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के शिव पहाड़ के निवासी नंदन कुमार ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में चयन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) के पद पर चयनित होकर दुमका जिला का मान बढ़ाया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नंदन कुमार को साहिबगंज जिला के बरहरवा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। नंदन कुमार के पिता महेंद्र साह अधिवक्ता हैं और उनके बड़े भाई चंदन कुमार राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है। नंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई सिदो कान्हू उच्च विद्यालय से और इंटर और ग्रेजुएशन की पढ़ाई एसपी कॉलेज से किया है। बताया कि उन्होंने घर पर रहकर ही सचिवालय की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.