दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के गिलानपाड़ा मुहल्ले में मो. कासिब के घर पर बुधवार को सुबह में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। मो.कासिब ओडिशा के भुवनेश्वर में एक इंजीनियर है। उनका दुमका में मूल मकान है। मो. कासिब दो भाईयों में सबसे छोटा है। कासिब की 8 बहने भी है। सभी की शादी हो चुकी है। मो. कासिब पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस संबंध में सीबीआई के किसी अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। जानकारी के अनुसार कासिब के विरुद्ध भुवनेश्वर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मो. कासिब के केस को जांच के लिए सीबीआई के हवाले किया गया है। सीबीआई की टीम ने इंजीनियर मो. कासिब के मूल घर सहित अन्य कई रिश्तेदारों के घरों पर एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी करने के लिए धनबाद से चार सदस्यीय टीम दुमका पहुंची थी। सीबीआई की टी...