दुमका, फरवरी 1 -- दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव में शुक्रवार की रात पत्नी-बच्चों को घर से निकाल कर 30 वर्षीय युवक समीर भंडारी ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पत्नी ने समीर को शराबी बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने लिखित आवेदन लेने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि समीर को शराब की लत लग गई थी। कई बार पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। शुक्रवार की देर शाम में नशे की हालत में पहले पत्नी के साथ मारपीट की। बाद में पत्नी समेत तीन बच्चों को घर से निकाल दिया और खुद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अंदर जाकर उसने पंखे के सहारे लटक कर जान दे दी। रात में पत्नी ने गांव से दूर रहने वाले मृतक के भाइय...