दुमका, जून 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के टीन बाजार केवटपाड़ा की रहने वाली प्रगतिशील मत्स्यपालक विनीता कुमारी को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरदेशीय मत्स्यिकी एवं जलकृषि सम्मेलन में शिरकत करने का अवसर मिला है। मत्स्यपालन व्यवसाय से जुड़ी विनीता प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की लाभुक है और दुमका में अच्छी व्यवसाय भी कर रही है। इस सम्मेलन में फिश क्योस्क में उसने झारखंड राज्य के स्टॉल में मछली के कई बेहतरीन व्यंजन को प्रस्तुत किया। साथ ही इस इलाके में उत्पादित मछलियों के मूल्य संवर्द्धन और भंडारण के आधुनिक तौर तरीके को प्रदर्शित कर पूरे देश को बताया कि छोटे स्तर पर भी कैसे बेहतर मत्स्य व्यवसाय से अच्छी आमदनी अर्जित कर महिलाएं आजीविका चला सकतीं है। उसने झारखंड में उत्पादित मछलियों के व्यवसाय से आजीविका में आये बदलाव की जानकारी भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.