बगहा, फरवरी 17 -- मझौलिया। दुबौलिया में समाजसेवी अनुज कुमार सिंह ने ईख आयुक्त अनिल कुमार झा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ाये गये गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खाते जल्द कराने की गुहार लगायी। ईखायुक्त ने कहा कि गन्ना की खेती किसानों के लिए लाभकारी होता है।उन्होंने चीनी मिलों द्वारा अनुदानित दर पर दिये जा रहे यंन्त्रो का लाभ उठाने की बात कही। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह अजय सिंह केशव कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...