गया, फरवरी 5 -- गया जिले के नगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुबहल गांव में गुरुवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देशन में आयोजित शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बच्चा सिंह ने कुल 250 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की। ग्रामीण पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना और पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुओं का टीकाकरण व आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही रोगों की रोकथाम और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श भी दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों व पशुपालकों ने शिविर और सशस्त्र सीमा बल के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, बलकर्मी ...