लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। दुबग्गा के हिना कॉलोनी में चोरों ने शनिवार देर रात व्यवसायी के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत करीब 10 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली। हरदोई रोड स्थित हिना कॉलोनी सिकरौरी निवासी व्यवसायी सईद शनिवार दोपहर पत्नी तैय्यबा संग बेटे को लेने लखीमपुर खीरी ससुराल गए थे। देर रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। उसके बाद चोरी की। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख सईद को सूचना दी। फिर वह पत्नी संग लौटे। घर के अंदर गए तो चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर, 55 हजार रुपये नगद, लैपटॉप समेत कीमती सामान ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...