लखनऊ, मई 2 -- तेलीबाग में पारिवारिक कलह के चलते वाहन चालक ने खुदकुशी की लखनऊ, संवाददाता दुबग्गा के बेगरिया में गुरुवार को वार्ड ब्वॉय शुभम कनौजिया (27) ने फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, तेलीबाग में पत्नी से कहासुनी के बाद ड्राइवर पंकज यादव (28) ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेगरिया निवासी रामनरेश के मुताबिक बेटे शुभम की शादी चार माह पहले हजरतगंज की प्रियंका के साथ हुई थी। शुभम ठाकुरगंज स्थित हॉस्पिटल में वार्ड ब्वॉय था। गुरुवार सुबह सोकर उठने के बाद शुभम दूसरे मंजिल पर बने कमरे में चला गया। काफी देर बाद भी नीचे न आने पर परिवार वाले उसे देखने गए तो शुभम पंखे के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। चीख पुकार सुनकर उसकी पत्नी प्रियंका भी कमरे में आ गई। आनन-फानन में शुभम क...