लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक मंदिर में रहने वाले बाबा की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के नेवतनी, मोहन रोड निवासी 60 वर्षीय कल्लू प्रजापति पीरनगर बरावनकला स्थित एस-2 आश्रयहीन कॉलोनी के मंदिर में रहते थे। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने बाबा को खून से लथपथ हालत में देखा। यह मंजर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को बाबा की हत्या की ...