लखनऊ, फरवरी 1 -- दुबग्गा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे मौका देखकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुन्नालाल खेड़ा मजरा सैथा बरावन कला निवासी शशिकांत राजपूत परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पत्नी हरियाली अपनी ननद प्रार्ची के साथ रिक्शे से कानपुर बाईपास होते हुए अमीनाबाद जा रही थीं। रास्ते में पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हरियाली के गले पर झपट्ठा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया पर वे भागने में सफल रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.