लखनऊ, फरवरी 17 -- दुबग्गा में मंगलवार देर शाम नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्नाव के हसनगंज नींदेंमऊ निवासी आशीष कुमार(25) शटरिंग मजदूर थे। उसके साथी सलमान ने बताया कि मंगलवार देर शाम को भिठौली से शटरिंग का सामान लोडर में लदवा कर काकोरी की ओर जा रहा था। कुछ मजदूर लोडर में सवार थे। जबकि आशीष और सलमान बाइक पर सवार थे। इस दौरान तेज गति में आई पिकअप ने बाइक को पिछे से टक्कर मार दी। उसके बाद पिकअप चालक ने आशीष को रौंद दिया। हादसे के बाद लग गया जाम सड़क दुर्घटना के चलते हरदोई राज्यमार्ग पर एक किलोमाीटर लंबा जाम लग गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ओवरब्रिज पर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.