लखनऊ, फरवरी 7 -- दुबग्गा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एक साल पहले भी आरोपी किशोरी को भागा ले जाने के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दुबग्गा निवासी एक किशोरी को गांव का ही लवकुश साहू भागा ले गया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...