लखनऊ, जनवरी 20 -- काकोरी,संवाददाता। दुबग्गा के बरावन कलां में रविवार रात घर में सीढ़ी लगाकर घुसे अज्ञात चोरों ने अलमारी तोड़कर पैंतीस हजार की नगदी समेत दस लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरावन कलां निवासी सूरज रावत के अनुसार रविवार रात वह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। रायबरेली की सीएचसी में नर्स के पद पर तैनात पत्नी सरिता अस्पताल गईं थीं। रविवार रात करीब दो बजे चोर घर के छज्जे पर सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी तोड़कर पैंतीस हजार रुपये और दस लाख मूल्य के गहने चुरा ले गए। पीड़ित जब सोमवार सुबह दूसरी मंजिल में जब नीचे आए तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा था। चोर जाते-जाते घर के सीसीटीवी कैमरे निकाल ले गए। इंस्पेक्टर श्रीकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.