लखनऊ, फरवरी 9 -- दुबग्गा बाइपास पर आढ़ती शशिकांत की पत्नी की चेन लूटने वाले बदमाश को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है। डेढ़ हफ्ते पहले गिरफ्तार बदमाश ने चेन लूट की वारदात की थी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश बुद्धेश्वर निवासी गोविंद है। उसे दुबग्गा सब्जी मंडी गेट नंबर चार के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई है। करीब डेढ़ हफ्ते पहले सैंथा के मुन्नालाल खेड़ा निवासी सब्जी मंडी में आढ़ती शशिकांत राजपूत की पत्नी हरियाली अपनी ननद के साथ अमीनाबाद जा रही थी। बाईपास पर वह ई-रिक्शा में बैठी थी। इस बीच पीछे से आये बदमाश ने गले में पड़ी सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली और भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.