हापुड़, नवम्बर 16 -- जिला बुलंदशहर के काली नदी रोड गुरुसगंज निवासी दुबई से अपने घर लौटे एक युवक पर कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव बदनौली के पास कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने बहनोई और उसके पिता सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुसगंज निवासी इदरीश ने बताया कि उनका बुलंदशहर में अपना व्यापार है। जिसका संचालन विदेश में भी होता है। 08 अक्टूबर 2025 को वह दुबई से वापस बुलंदशहर अपने घर आया था। 16 अक्टूबर को वह अपनी रिश्तेदारी में आवश्यक काम से आया हुआ था। शाम करीब सात बजे...