देवरिया, दिसम्बर 27 -- बंजरिया बाजार(देवरिया) हिंदुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पन्द्रह दिन पहले दुबई से घर आया था।क्षेत्र के सकतुआ बुजुर्ग गांव निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ बृजेश उम्र 25 वर्ष पुत्र हरिहर यादव अपने दोस्त बरईपट्टी निवासी रितिक यादव पुत्र सुमिंदर यादव के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम को किसी काम को तरकुलवा गया था। लौटते समय देर रात में तरकुलवा- बंजरिया बाजार मुख्य मार्ग पर मठिया के समीप अचानक साइकिल सवार के आ गया।बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार दोनों लोगों के साथ-साथ साइकिल सवार भी गिरकर घायल हो गया। साइकिल सवार अशोक कुमार तरकुलवा के कनकपुरा का रहने वाला है। वहां मौजूद लोगों ने पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.