नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। फर्श बाजार में बुकी बंटी के घर पर गोलीबारी की पूरी साजिश हाशिम बाबा गिरोह के सचिन ने जंगी ऐप के माध्यम से दुबई में बैठ कर रची थी। उसने रंगदारी नहीं मिलने पर ऐप से दिल्ली के बदमाशों से जुड़कर उन्हें गोलीबारी की सुपारी दी थी। यह खुलासा पिछले सप्ताह पकड़े गए तीन बदमाशों ने पूछताछ में किया है। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि बुकी बंटी के अलावा प्रीत विहार स्थित सोसो बार और जीटीबी एन्क्लेव स्थित सिगार बार में भी गोलीबारी का काम सौंपा गया था। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश पकड़े गए। जिसके बाद यह काम किसी अन्य गिरोह को सौंप दिया गया। आरोपियों के इस खुलासे के बाद सिगार बार में गोलीबारी करने वाले गिरोह के तार भी हाशिम बाबा गिरोह से जुड़ गए हैं। बार में गोलीबारी करने वाले तीन नाबालिगो...