संवाददाता, फरवरी 8 -- दोस्त के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई से छुट्टियां लेकर लखनऊ आई युवती के लिए खुशियों का यह सफर दर्दनाक याद और एक तरह का सदमा देने वाला बन गया। पीजीआई थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शनिवार रात आयोजित संगीत समारोह के दौरान चोरों ने उसका लाखों रुपये का जेवरात और कीमती सामान से भरा बैग उड़ा लिया। पीड़िता नंदू यादव दुबई में नौकरी करती हैं। वह कुछ समय पहले ही लखनऊ के कृष्णानगर पहुंची थीं, जहां उनकी बहन नीरू रहती हैं, जो पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। नंदू शनिवार रात वृंदावन सेक्टर 6, नीलमथा रोड स्थित मंसा पैलेस में आयोजित दोस्त के करीबी के संगीत समारोह में पहुंचीं थीं। नंदू ने अपना करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का ब्रांडेड एलवी कंपनी का बैग पास की कुर्सी पर रख दिया और रस्मों में व्यस्त हो गईं। बैग में उनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.