गोपालगंज, मार्च 22 -- -लखनऊ में क्रू मेंबर के सहयोग से पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम -सऊदी से ईद मनाने के लिए गोपालगंज लौट रहे थे आसिफ दौला अंसारी कुचायकोट। एक संवाददाता। एयर इंडिया की दिल्ली से सुबह लखनऊ पहुंची फ्लाइट आई 2485 में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री अचेत अवस्था में क्लीनिंग स्टाफ को मिला था और उसने अपनी सीट बेल्ट तक नहीं खोली थी। बताया जा रहा है कि दुबई में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले कुचायकोट थाना क्षेत्र के नेचुआ पांडेय टोला निवासी आसिफ उलाह अंसारी (50 वर्ष) ईद मनाने के लिए घर लौट रहे थे। इस दौरान विमान में ही उनकी मौत हो गई। आसिफ उलाह अंसारी पिछले 20 वर्षों से दुबई में मेहनत-मजदूरी कर रहे थे। 13 महीने पहले वह दुबई गए थे। गुरुवार को वह सऊदी अरब से दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.