गोपालगंज, फरवरी 21 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव निवासी प्रभुनाथ सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गोवर्धन कुमार उर्फ गोबर की मौत खाड़ी देश दुबई के शारजाह में करीब एक माह पूर्व बिजली की चपेट में आने से हो गई थी। शनिवार की सुबह जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही मां जलेबी देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं और बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। पिता प्रभुनाथ सिंह भी गहरे सदमे में बेसुध पड़े रहे। पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार करीब एक माह पूर्व मोबाइल फोन से मौत की सूचना मिली थी। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा शव को भारत भेजा गया। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शो...