नई दिल्ली, फरवरी 5 -- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा कानून (FEMA) का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली में की गई छापेमारी में यह खुलासा हुआ है कि कुछ रईस लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से पैसा भेजकर दुबई में करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदी हैं।क्या है पूरा मामला? जांच में सामने आया कि दिल्ली के रहने वाले कपिल अग्रवाल और संगीता अग्रवाल ने दुबई में कुल 10 संपत्तियां खरीदीं, जिनकी कीमत लगभग 34.14 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि यह खरीदारी किसी बैंक के जरिए नहीं, बल्कि हवाला के जरिए की गई और इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। यह भी पढ़ें- पन्नू के इशारे पर लिखने वाले थे खालिस्तानी नारे, दिल्ली पुलिस ने साजिश की नाकामभारत में संपत्तियां हुई जब्त जब ED ने आरोपियों से इन विदेशी संपत्तियों के पैसो...