नई दिल्ली, मार्च 10 -- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में स्पिन टू विन का फॉर्मूला था। इसका मतलब था कि जो टीम अच्छी स्पिन कराएगी और अच्छी तरह स्पिन को खेलेगी, उसे ही जीत मिलेगी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी स्पिन गेंदबाजी और अच्छी तरह से स्पिन को खेला और इस तरह खिताबी जीत भी हासिल की। इस खिताबी मैच के दौरान स्पिनरों ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया, क्योंकि आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के एक मैच में कभी इतने स्पिन के ओवर नहीं हुए, जितने इस फाइनल मैच में दोनों टीमों की ओर से किए गए। आईसीसी टूर्नामेंट के ओडीआई मैच में पहली बार किसी मुकाबले में 70 से ज्यादा ओवर स्पिनरों ने फेंके। कुल 73 ओवर इंडिया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने किए, जिनमें से 38 ओवर अकेले भारतीय गेंदबाजों ने किए, जबकि 35 ओवर स्पिनरों से न्यूजीलैंड ने कराए। इसी टूर्नामेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.