बहराइच, मार्च 15 -- छह वर्ष पूर्व हुआ था निकाह, दहेज में बुलेट बाइक व एक लाख नगदी की थी मांग पीड़िता की लिखित शिकायत पर ससुरालीजनो ने किया था समझौता बहराइच, संवाददाता। बुलेट बाइक और एक लाख अतिरिक्त दहेज नहीं मिलने पर दुबई में रह रहे युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। परिजनों के मुताबिक शादी में बाइक दी गई थी। रिसिया थाने के गोकुलपुर पंचपुरवा निवासनी रिजवाना बेगम उर्फ रूपजादी पुत्री नवी खां का निकाह छह वर्ष पूर्व मटेरा थाने के बुलबुल नेवाज के मजरे राजापुर निवासी रकीब खां पुत्र हाशिम खां से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पिता ने दहेज में बाइक व अन्य सभी गृहस्थी के सामान हैसियत अनुसार दिए थे। दहेज लोभियों ने इसके बावजूद एक लाख नगदी व बुलेट बाइक की मांग कर उत्पीड़न शुरू हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.